लोयााबाद में तीन जगह लगी आग, मिठाई दुकान में सामान जले
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
लोयाबाद क्षेत्र में शनिवार की रात व रविवार को तीन आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. बांसजोड़ा 12 नंबर स्थित जेबीवीएनएल के सब स्टेशन के समीप झाड़ियों में आग लग गयी.
विज्ञापन
लोयाबाद.
लोयाबाद क्षेत्र में शनिवार की रात व रविवार को तीन आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. बांसजोड़ा 12 नंबर स्थित जेबीवीएनएल के सब स्टेशन के समीप झाड़ियों में आग लग गयी. इसके अलावा शेख अलाउद्दीन के आवास तथा लोयाबाद मोड़ पर दीपिका स्वीट्स दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने अलाउद्दीन के आवास और दीपिका स्वीट्स में लगी आग को किसी तरह बुझायी. शेख अलाउद्दीन के आवास में कोई क्षति नहीं हुई है. दीपिका स्वीट्स दुकान में बर्तन, पंखा व अन्य सामान जल गये. विद्युत कर्मियों ने किसी तरह सब स्टेशन के पास लगी आग बुझायी. राम रहीम का टैंकर से पानी मंगा कर आग बुझाने में मदद की. दीपिका स्वीट्स में शनिवार की रात तीन बजे आग लगी थी. लोयाबाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में सहयोग किया. रविवार की सुबह सात बजे आरएस के बाहर और अंदर की झाड़ियों में आग लग गयी. इसकी चिंगारी से शेख अलाउद्दीन के आवास की छत पर गिरे पेड़ के पत्ते व प्लास्टिक में आग पकड़ ली. लोगों ने मौके पर आग बुझा दी. इससे कोई नुकसान नहीं हुआ.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन