Dhanbad News : बीसीसीएल कर्मी के आवास में लगी आग, दो बाइक समेत सामान जले
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jan 2025 12:37 AM
Dhanbad News : बीसीसीएल कर्मी के आवास में लगी आग, दो बाइक समेत सामान जले
Dhanbad News : खरखरी ओपी क्षेत्र के मधुबन स्थित परसबनिया कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात बीसीसीएलकर्मी नवीन कुमार महतो के आवास में आग लगने से आंगन में खड़ी दो मोटरसाइकिल सहित कई सामान जलकर राख हो गये. घटना के समय सभी घर में सो रहे थे. मामले में गृहस्वामी ने घटना में असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका जाहिर करते हुए स्थानीय पुलिस को घटना की शिकायत की है. बताया जाता है कि रात लगभग 11.30 बजे एस्बेसटस शीट के जलने की गंध से घर वाले सो कर उठे और जैसे ही द्वार पर पहुंचे धुंआ व आग की लपटें देख भयभीत हो गये. किसी तरह परिजनों ने पानी डाल कर आग को बुझाया. तब तक सारे सामान जल कर रख हो गये थे. गृहस्वामी ने बताया कि कमरे में दो मोटरसायकिल, सिंटेक्स पानी टंकी, दो जूता स्टैंड सहित कई अन्य सामग्री जलकर खाक हो गये. परिजनों ने आशंका जतायी कि अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम दिया है. गृहस्वामी नवीन कुमार महतो एएमपी कोलियरी की मुराइडीह परियोजना में फिटर है. इस संबंध में ओपी प्रभारी शहबाज अंसारी ने बताया कि घटना बिजली के शॉट सर्किट से प्रतीत होता है. घटना की जांच पड़ताल के बाद शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.
शरारती युवकों ने भवन निर्माण में लगे कर्मी को पीटा, विरोध में काम ठप
झरिया थाना क्षेत्र की पुरानी जमाडा कॉलोनी के समीप कल्पतरु कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूरों द्वारा पानी टंकी व भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है. उसी समय शुक्रवार की रात कैंपस में कुछ शरारती युवक शराब पी रहे थे. उसके बाद वे सभी भवन निर्माण का रड चोरी करने लगे. जब मजदूरों ने उनका विरोध किया, तो उन्होंने एक कर्मी बांके बिल्ला कुमार के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया. परिसर में लगी लाइट को भी तोड़ दिया. घटना के बाद घायल कर्मी झरिया थाना पहुंचा और घटना की शिकायत की. उसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. जमाडा के अधिकारी से सुरक्षा की मांग को लेकर शनिवार को उन कर्मियों ने काम का बहिष्कार कर दिया. साथ ही, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रर्दशन भी किया. कहा कि वरीय अधिकारी जब तक सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं करेंगे, तब तक वे काम नहीं करेंगे. सामाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचे थे. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










