इरशाद व उसकी पत्नी पर जालसाजी की प्राथमिकी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पति-पत्नी पर फर्जरी का केस
विज्ञापन
बलियापुर.
बलियापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 15वें वित्त आयोग की योजनाओं में जालसाजी कर षड्यंत्र के तहत सरकारी राशि हड़पने का प्रयास का आरोप लगाते हुए बलियापुर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने भिखराजपुर गांव के मो इरशाद आलम व उसकी पत्नी नाजिया परवीन के विरुद्ध कार्रवाई बलियापुर थाना में कांड अंकित कराया है. प्राथमिकी के अनुसार मो इरशाद आलम द्वारा बड़ादाहा पंचायत के बंदरचुआ हरि मंदिर में और चांदकुइया पंचायत के गोलमारा हरि मंदिर में पेवर ब्लॉक निर्माण में लाभुक समिति के बैंक खाता से अपने खाते में कुल एक लाख 49 हजार की राशि अवैध तरीके से ट्रांसफर करने का आरोप है. प्राथमिकी में दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बलियापुर पुलिस रेस हो गयी है. यह वही इशाद है, जिसके आरोप में एसीबी ने ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर को गिरफ्तार किया था.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन