Dhanbad News: जमीन विवाद में मारपीट, तीन गंभीर रूप से घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह के बिरनी में बुधवार को जमीन विवाद में जमकर मारपीट हुई. इसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
विज्ञापन
धनबाद.
गिरिडीह के बिरनी में बुधवार को जमीन विवाद में जमकर मारपीट हुई. इसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज धनबाद के एसएनएमएमसीएच में चल रहा है. घटना के बारे में भुवनेश्वर यादव (55 वर्ष) ने बताया कि चीना यादव (60) व रामेश्वर यादव दोनों चचेरे भाई के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया. घायल चीना यादव ने आरोप लगाया है कि वे लोग सभी परिवार बुधवार की सुबह अपने दरवाजे पर बैठे थे. तभी उनके चचेरे भाई रामेश्वर, बालेश्वर यादव, टेकन यादव अन्य 10 लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से उन लोगों पर हमला कर दिया. इसमें चीना यादव के भाई केशव यादव (58) व बेटा बीरेंद्र यादव (20) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायल अवस्था में ही सभी बिरनी थाना गये जहां उन्हें पुलिस ने पहले इलाज कराने को कहा. इस पर सभी बिरनी के सरकारी अस्पताल गये, जहां से उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया. भुवनेश्वर यादव एम्बुलेंस से सभी को इलाज के लिए धनबाद ले आये, यहां उनका प्राथमिक इलाज हुआ. डॉक्टरों ने अनुसार चीना व केशव के सिर पर गंभीर चोट है. वहीं बीरेंद्र को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन