ePaper

Dhanbad News:खाना फेंकने पर ससुर ने बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला

Updated at : 23 Oct 2024 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News:खाना फेंकने पर ससुर ने बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला

Dhanbad News: धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र के दुधिया गांव की बेटी गीता देवी की हत्या बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र के दहियारी गांव में उसके ससुर ने कुल्हाड़ी से काट कर दी.

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के दुधिया गांव की बेटी गीता देवी की हत्या बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के दहियारी गांव में उसके ससुर ने कुल्हाड़ी से काट कर दी. एक ससुर ने खान फेंकने पर गुस्से में आकर गीता देवी (32 वर्ष) को मार डाला. घटना 19 अक्तूबर की है. पुलिस ने आरोपी ससुर मिलन रजवार (58) को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका गीता देवी का मायका धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के दुधिया गांव में है. ससुर ने बहू की हत्या के बाद उसके शव को छह टुकड़ों में काट कर उसे बोरा में बांध कर साइकिल से ले जाकर जमुनिया नदी किनारे दफना दिया. नावाडीह पुलिस ने बुधवार को मृतका का शव जमुनिया नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मिलन के बेटे से गीता ने की थी कोर्ट मैरिज

बताया जाता है कि बलियापुर के दुधिया गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला गीता देवी के साथ नावाडीह के दहियारी गांव निवासी मिलन रजवार के बेटे सूरज रजवार उर्फ डबलू ने पिछले साथ कोर्ट मैरिज की थी. गीता देवी का पहले से एक 12 वर्ष का पुत्र है, जो वह मायके में छोड आयी थी.

हमेशा लड़ाई-झगड़ा करती थी बहू : ससुर

इधर, आरोपी ससुर मिलन रजवार का कहना है कि उसकी बहन गीता देवी का व्यवहार उनलोगों के साथ अच्छा नहीं था. वह अक्सर लडाई झगड़ा करती थी. 19 अक्तूबर को पुत्र सूरज रवार रोजी रोजगार के लिए धनबाद गया था. मेरी पत्नी किसी काम से बाहर गयी थी. घर पर सिर्फ हम और बहू थे. दोपहर को खाना मांगा, तो उसने खाना मुझे फेंक कर दिया, जो मेरे बदन पर गिर गया. इससे उसे गुस्सा आ गया और कुल्हाड़ी से बहू का गला काट दिया. इससे उसकी मौत हो गयी.

शव को छह टुकड़े में काट बोरे में बांध साइकिल से ले जाकर नदी में दफना दिया

इसके बाद घर में शव को छह टुकड़ों में कांट कर कपड़ा से लपेटकर बोरा में भर दिया और साइकिल से ले जाकर जमुनिया नदी किनारे दफना दिया. देर शाम पत्नी व बेटे के घर लौटने के बाद उनलोगों बहू की खोजबीन की, तो वह नहीं मिली. परिजनों व ग्रामीणों ने कडाई से मिलन रजवार से पूछताछ की, तो उसने बहू की हत्या कर शव को जमुनिया नदी में दफनाने की बात कबूली. इसके बाद नावाडीह पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को शव को नदी किनारे से बरामद कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola