नमामि गंगे के तहत बीएसके कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

नमामि गंगे के तहत निबंध प्रतियोगिता

विज्ञापन

मैथन. बीएसके कॉलेज में नमामि गंगे के तहत नदियों की स्वच्छता एवं साफ-सफाई को लेकर निबंध प्रतियोगिता एवं सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में बीपीओ श्रीकांत मंडल ने कहा कि आज के समय में नदियों को स्वच्छ रखना जरूरी है और पानी का संरक्षण करना जरूरी है. आज जो मौसम बदल रहा है, इसका प्रमुख कारण पानी की कमी होना एवं पेड़ पौधाें का काटना है. हम सभी को आसपास पेड़ पौधा लगाना चाहिए. प्रो महावीर प्रसाद ने कहा कि आज जल संरक्षण की काफी आवश्यकता है. नमामि गंगे के तहत दीपदान एवं गंगा आरती के साथ-साथ रंगोली प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में राहुल केसरी जेएसपीएल, बीपीएल बीपीआरओ लालू रविदास, बीपीओ श्रीकांत मंडल, प्रो महावीर प्रसाद, प्रो कमलेश पांडेय, डॉ संध्या रानी, पंकज कुमार सिंह, संजीव कुमार व कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola