Dhanbad News: परीक्षा से पहले सभी केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त करें बीडीओ-सीओ : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: परीक्षा से पहले सभी केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त करें बीडीओ-सीओ : डीडीसी

Dhanbad News: तीन फरवरी से होने वाली मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को लेकर प्रशासन, पुलिस व सेंटर सुपरिटेंडेंट की संयुक्त बैठक

विज्ञापन

Dhanbad News: तीन फरवरी से होने वाली मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को लेकर प्रशासन, पुलिस व सेंटर सुपरिटेंडेंट की संयुक्त बैठकDhanbad News: तीन फरवरी से आयोजित होने वाली मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर मंगलवार को न्यू टाउन हॉल में जिला प्रशासन, पुलिस पदाधिकारियों व सभी सेंटर सुपरिटेंडेंट की बैठक हुई. बैठक में डीडीसी सन्नी राज ने सभी बीडीओ और सीओ को अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करते हुए क्लास रूम, बेंच डेस्क, शौचालय, लाइट, पंखे, पेयजल सहित सभी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में गाड़ी आने से दिक्कत आती है. इसलिए जाम नहीं लगे इसका ध्यान रखें. सीसीटीवी कार्यरत हो. स्ट्रांग रूम में काम करने वाले सभी कर्मियों का पुलिस वेरिफिकेशन के साथ ही काम तय हो यह सुनिश्चित करें. परीक्षा खत्म होने में शाम हो जाती है, ऐसे में स्ट्रांग रूम में और बाहर पर्याप्त लाइट की व्यवस्था करें. परीक्षा केंद्रों के आसपास कोई कार्यक्रम नहीं हो, ताकि परीक्षार्थियों को दिक्कत न हो. उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर आने पर पुलिस उसका तत्काल वेरिफिकेशनकरें. परीक्षा ड्यूटी तैनात पदाधिकारी व कर्मी परीक्षा खत्म होने तक छुट्टी नहीं लेंगे. बैठक में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने, टाइम मैनेजमेंट, सीटिंग प्लान, वीडियोग्राफी, अटेंडेंस शीट भरने, समय पर प्रश्न पत्र वितरित करने सहित अन्य विषयों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. बैठक में डीडीसी सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एसडीएम लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, डीइओ अभिषेक झा, घनश्याम दुबे, सभी बीडीओ, सीओ व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

हर परीक्षार्थी की बारिकी से हो जांच : सिटी एसपी

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षार्थियों की रिपोर्टिंग समय पर सुनिश्चित करायें. केंद्रों पर अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश रोकने के लिए सभी परीक्षार्थियों की बारीकी से जांच करें. परीक्षा से पहले पूरे परिसर की जांच हो. उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पाबंदी रहेगी.

96 केंद्रों पर मैट्रिक व 91 केंद्रों पर होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा

जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा 96 केंद्रों पर तीन से 17 फरवरी तक सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक होगी. इसमें 29514 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 81 केंद्रों पर तीन से 23 फरवरी तक द्वितीय पाली में अपराह्न 2:00 से शाम 5:15 बजे तक होगी. इसमें करीब 25 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. मैट्रिक की परीक्षा प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका के माध्यम से तथा इंटर की परीक्षा सादी उत्तर पुस्तिका के माध्यम से होगी. डीइओ अभिषेक झा ने कहा कि परीक्षा से दो घंटे पहले प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका केंद्रों पर झरिया, धनबाद व गोविंदपुर के स्ट्रांग रूम से पहुंचाया जायेगा. अन्य प्रखंडों में बैंकों में प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका पहुंचाया जायेगा.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola