नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय की रिक्त सीटों पर होगा नामांकन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया को अप्रैल में पूर्ण करने का निर्देश
विज्ञापन
धनबाद.
अभय सुंदरी बालिका उच्च विद्यालय परिसर में संचालित नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय की रिक्त सीटों पर नामांकन लिया जायेगा. नामांकन प्रक्रिया को अप्रैल में पूर्ण करने का निर्देश झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने दिया है. इस विद्यालय में अभी नौवीं और 10वीं में केवल 30 रिक्त सीटों पर ही नामांकन लिया जायेगा. वहां कुल 160 सीट हैं. इसमें पहली से आठवीं कक्षा में 100 सीट है. 30 सीट नौवीं में और 30 सीट 10वीं कक्षा में है. इसमें पहली से आठवीं कक्षा में एक भी सीट रिक्त नहीं है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में अनाथ या एकल अभिभावक के बच्चे, ऐसे बच्चे जिनका कोई घर नहीं हो, ऐसे बच्चे जिनके गांव या टोला में एक भी सरकारी विद्यालय नहीं है , मानव तस्करी से प्रभावित बच्चे आदि जैसी समस्याओं से जूझने वाले बच्चे शामिल हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन