Dhanbad News: डीडीसी व एसडीएम ने लिया ने चुनाव की तैयारियों का जायजा

Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 13 Feb 2026 2:32 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: पॉलिटेक्निक व बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का किया निरीक्षण

विज्ञापन

Dhanbad News: डीडीसी सन्नी राज व एसडीएम लोकेश बारंगे ने गुरुवार देर शाम गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक तथा बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निरीक्षण कर नप चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान अधिकारियों ने मतदान कार्य से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये. गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में डीडीसी ने मतदान कर्मियों के आवागमन के लिए सुगम और सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने, मतपेटियां लाने-ले जाने के लिए बाधा मुक्त रास्ता बनाने तथा पोलिंग सामग्री रिसीव करने के लिए पर्याप्त संख्या में काउंटर स्थापित करने का निर्देश दिया. उन्होंने काउंटिंग हॉल, स्ट्रांग रूम एवं रिजर्व स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली. इसके पश्चात अधिकारियों ने बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बन रहे डिस्पैच सेंटर का जायजा लिया. यहां सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं निर्वाची पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, कंट्रोल रूम की संरचना एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की गयी. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मुकेश कुमार बाउरी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने एवं चुनाव कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिये.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola