सड़क किनारे रखे आठ पीस लोहा पोल चोरी

लोहा के पोल की चोरी
सिंदरी. सिंदरी थाना क्षेत्र के शहरपुरा एसीसी हनुमान मंदिर के समीप सड़क किनारे विद्युत विभाग द्वारा रखे गये आठ पीस लोहा पोल शुक्रवार की रात लोहा चोर गैस कटर से काट कर ले गये. इस संबंध में विद्युत विभाग के संवेदक सुरेंद्र सिंह ने सिंदरी थाना में शिकायत की है. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता शशि मुंडा ने बताया कि विभागीय संवेदक सुरेंद्र सिंह को पोल गाडने के लिए दिया गया था. घटना की सूचना दिये जाने के बाद सिंदरी पुलिस एक घंटे बाद वहां पहुंची, तब तक चोर भाग चुके थे. इस संबंध में अब तक मामला नहीं दर्ज हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




