Dhanbad News: डकैती व साइबर क्राइम में गोविंदपुर के आठ आरोपी गिरफ्तार

Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 12 Feb 2026 2:21 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: ओडिशा व वाराणसी की साइबर पुलिस ने दबोचा, नकद 66 हजार रुपये और चारपहिया वाहन जब्त

विज्ञापन

Dhanbad News: ओडिशा व वाराणसी की साइबर पुलिस ने दबोचा, नकद 66 हजार रुपये और चारपहिया वाहन जब्त

Dhanbad News: ओड़िशा के क्योंझर और वाराणसी की पुलिस ने डकैती और साइबर क्राइम मामले में बुधवार को गोविंदपुर के आठ युवकों को गिरफ्तार किया है. गोविंदपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार तीन युवकों को पुलिस टीम ओड़िशा तथा पांच युवकों को वाराणसी पुलिस अपने साथ ले गयी. गोविंदपुर इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत ने बताया कि ओड़िशा के क्योंझर थाना कांड संख्या 60/26 (डकैती मामले) में आरोपित रिजवान अंसारी, महुबनी (गोविंदपुर), असगर अंसारी, अमरपुर तथा मानिक रविदास ऊपर बाजार गोविंदपुर को गिरफ्तार किया गया. इनके खिलाफ 310 (2) बीएनएस 2023 एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत ओडिशा के क्योंझर में मामला दर्ज है.

चार मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद

इधर, वाराणसी की साइबर पुलिस ने कांड संख्या 46/25 के मामले में आरोपित फकरुद्दीन अंसारी उर्फ निरंजन अंसारी, नसीम अंसारी, शमीम अंसारी, तीनों पिता-पुत्र तथा शहाबुद्दीन अंसारी (सभी कालाडाबर गांव) तथा साहेब लाल मरांडी, जिलिगटांड़, सिजुआ, मोराडीह निरसा को गिरफ्तार किया है. सभी को साइबर फ्रॉड मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनलोगों के पास चार मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, मुखिया का मुहर एवं लेटर पैड, पांच ब्लैंक आधार कार्ड अपडेट फॉर्म, एक बिना नंबर का चारपहिया वाहन तथा नकद 66 हजार रुपये बरामद किया है.

पुलिस पर हमला मामले में जेल गये तीनों पिता-पुत्र

गोविंदपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि छापेमारी में गोविंदपुर पुलिस ने भी सहयोग किया. कालाडाबर में साइबर क्राइम मामले में गिरफ्तार तीनों पिता-पुत्र फकरुद्दीन अंसारी उर्फ निरंजन अंसारी, नसीम अंसारी और शमीम अंसारी को गोविंदपुर पुलिस पर हमला मामले में पहले जेल भेजा गया था.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola