शिक्षकों को मकान किराया भत्ता देने की कवायद शुरू

Updated:
विज्ञापन

झारोटेफ का प्रतिनिधिमंडल डीएसइ से मिला

विज्ञापन

धनबाद. झारोटेफ का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार से मिला. नगर निगम की परिधि से आठ किलोमीटर की दूरी में स्थित विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं को आवास किराया भत्ता देने की मांग की. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक ने दूरी का प्रमाण पत्र जमा करने का आदेशपत्र जारी कर दिया है. एक सप्ताह के अंदर सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक को प्रमाण पत्र सहित आवेदन निकासी व व्ययन पदाधिकारी से अग्रसारित कराते हुए जिला कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करने को कहा है. प्रतिनिधिमंडल में झारोटेफ के प्रदेश महासचिव उज्ज्वल तिवारी, उपमहासचिव ब्रजेश भट्ट, जिला अध्यक्ष जय हाेरो, सचिव राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष संजय गिरी, मीडिया प्रभारी देवेश त्रिवेदी, पंकज कुमार, उपाध्यक्ष नागेश्वर प्रजापति, दीपक कुमार, शिवेश झा आदि उपस्थित थे.

काम पर लौटे बीबीएमकेयू के आउटसोर्सिंग कंपनी :

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के 37 आउटसोर्सिंग कर्मचारी शनिवार की शाम से काम पर लौट आये. ये कर्मचारी कुलपति के साथ हुई वार्ता के बाद काम पर लौटे. कर्मियों का कहना है कि दिसंबर से अप्रैल तक वेतन की जगह उन्हें विवि प्रशासन सैलरी एडवांस दे रहा है. कर्मियों ने सैलरी एडवांस का समायोजन कर पूरा वेतन मांग रहे थे. कुलपति के साथ हुई वार्ता में कर्मियों की मांग को मान लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola