महुदा : तालाबों के सूखने से मनुष्य के साथ-साथ पशु भी परेशान

Updated:
विज्ञापन

महुदा के सभी तालाब सूखे

विज्ञापन

महुदा. भीषण गर्मी में महुदा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पानी के लिए हाहाकार मच गया है. क्षेत्र के सभी गांवों के तालाब व जोरिया पूरी तरह सूख चुके हैं. कुंआ, चापकलों ने भी दम तोड़ दिया है. ऐसे में पीने का पानी की व्यवस्था तो किसी तरह लोग इधर-उधर से कर ले रहे हैं, परंतु नहाने-धोने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे अधिक परेशानी व तकलीफ तो मवेशियों व अन्य जानवरों को हो रहा है. तेतुलिया के महिला, पुरुषों व बच्चों को तीन किलोमीटर चलकर नहाने-धोने के लिए दामोदर नदी जाना पड़ता है. हाथूडीह पंचायत के कुमारडीह गांव के सभी तालाब सूख चुके हैं. वहां पेयजल विभाग का सप्लाई पानी की व्यवस्था तो है परंतु आज तक कभी भी सही ढंग से पानी नहीं मिला. किसी दिन 10 मिनट चला तो दो दिन बंद हो गया. ऐसे में गांव के लोग दो चापाकल के भरोसे हैं. हाथूडीह व कचर्रा में भी तालाब सुख जाने के कारण नहाने-धोने की काफी दिक्कत है. तारगा पंचायत के भुरूंगिया, मुचिराइहीह की हालत भी गंभीर है. पूरे क्षेत्र का लाइफलाइन दामोदर नदी व सैकड़ों पानी से भरे बंद कोयले की खदान रहने के बावजूद व्यवस्था के अभाव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola