30 टन कोयला लदा जब्त ट्रक लेकर फरार हुआ चालक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
भागाबांध ओपी क्षेत्र के बरारी कोक में शुक्रवार की देर रात डीएसपी (विधि- व्यवस्था) दीपक कुमार ने छापेमारी कर 30 टन कोयला लदा एक ट्रक जब्त किया. पुलिस के पहुंचते ही तस्कर भाग निकले.
विज्ञापन
पुटकी.
भागाबांध ओपी क्षेत्र के बरारी कोक में शुक्रवार की देर रात डीएसपी (विधि- व्यवस्था) दीपक कुमार ने छापेमारी कर 30 टन कोयला लदा एक ट्रक जब्त किया. पुलिस के पहुंचते ही तस्कर भाग निकले. डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि बड़े पैमाने पर वहां लगातार कोयला का अवैध कारोबार हो रहा है. जब्त ट्रक को भागाबांध ओपी पुलिस को सौंप दिया गया. वहीं भागाबांध ओपी पुलिस के हिरासत में लिये जाने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस हिरासत से ट्रक लेकर भाग जाना कई सवाल खड़े हो रहे हैं. यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. मामले में भागाबांध पुलिस कोयला तस्करी और जब्त ट्रक लेकर भागने के मामले में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करने जुट गयी है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन