तबलीगी जमात से जुड़े प्रोफेसर से पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : तबलीगी जमात से जुड़े डॉ नसीम अहमद से शनिवार को धनबाद पुलिस ने पूछताछ की. वह पीके रॉय कॉलेज में प्रोफेसर है. पुलिस ने उनसे जिले के तबलीगी जमात के सदस्यों की जानकारी ली. पुलिस को शक था कि प्रो. अहमद दिल्ली जमात के सम्मेलन में हिस्सा लेने गये हुए थे. हालांकि पुलिस […]

विज्ञापन

धनबाद : तबलीगी जमात से जुड़े डॉ नसीम अहमद से शनिवार को धनबाद पुलिस ने पूछताछ की. वह पीके रॉय कॉलेज में प्रोफेसर है. पुलिस ने उनसे जिले के तबलीगी जमात के सदस्यों की जानकारी ली. पुलिस को शक था कि प्रो. अहमद दिल्ली जमात के सम्मेलन में हिस्सा लेने गये हुए थे. हालांकि पुलिस जांच में यह सामने नहीं आया है. पूछताछ में पता चला है कि प्रो. अहमद तबलीगी जमात के बड़े नेता हैं. बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों में देशभर में तबलीगी जमात के लोगों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है. धनबाद जिले में भी अभी 20-25 सदस्यों को क्वारेंटाइन किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola