डीएमओ का सुरुंगा में छापा, अवैध खनन कर रहे लोग भागे

Updated:
विज्ञापन

जिला खनन पदाधिकारी बीबी प्रमाणिक के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को अलकडीहा ओपी क्षेत्र के सुरुंगा में अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी अभियान चलाया.

विज्ञापन

लोदना. जिला खनन पदाधिकारी बीबी प्रमाणिक के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को अलकडीहा ओपी क्षेत्र के सुरुंगा में अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान सुरुंगा काली मंदिर के समीप अवैध खनन कर रहे लोग टीम के पहुंचते ही फरार हो गये. इस दौरान बीसीसीएल अधिकारी, सीआइएसएफ जवान व अलकडीहा ओपी के पुलिसकर्मी शामिल थे. इस दौरान अधिकारियों ने बीसीसीएल प्रबंधन को वहां खोले गये अवैध मुहाने को भरने का निर्देश दिया. छापेमारी से कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है. विदित हो कि अलकडीहा ओपी क्षेत्र के सुरुंगा के अलावा सेठ कोठी व गुड़गुड़िया में भारी पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है. अवैध खनन कर अवैध कोयला ट्रकों पर लोड पर रात में बाहर भेजा जाता है. छापेमारी में सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर राजीव कुमार, लोदना के पीओ एसके सिन्हा व अनवर मल्लिक आदि शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola