पानी कनेक्शन को ले दो बस्तियों के लोग आमने-सामने, मामला थाना पहुंचा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
तेतुलमारी के पांडेडीह टिल्हा विहार धौड़ा में पानी कनेक्शन दो बस्तियों के लोग आमने-सामने हो गये.
विज्ञापन
तेतुलमारी के पांडेयडीह टिल्हा विहार धौड़ा का मामला
तेतुलमारी.
तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पांडेडीह टिल्हा विहार धौड़ा में पानी के लिए पाइपलाइन से कनेक्शन जोड़ने को लेकर मंगलवार को चंदौर तीन पटिया धौड़ा व पांडेडीह छह नंबर बस्ती के लोग आमने-सामने हो गये. इस दौरान दोनों बस्तियों के लोगों के बीच जमकर नोकझोंक हुई. इससे तनाव उत्पन्न हो गया. सूचना मिलते ही तेतुलमारी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर मामला शांत कराया.क्या है मामला :
बताया जाता है कि चंदौर तीनपटिया धौड़ा में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गयी है, जिसे जोड़ने के लिए लोग मुख्य पाइप के समीप मंगलवार को खुदाई की जा रही थी. इस दौरान पांडेडीह छह नंबर बस्ती से काफी संख्या में महिला-पुरुष पहुंचे और हंगामा करने लगे. उनका कहना था कि पाइपलाइन को जोड़ने से हमलोगों को पानी नहीं मिलेगा. हंगामा को देखते हुए चंदौर तीन पटिया के ग्रामीण तेतुलमारी थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने पहुंच कर लोगों को शांत कराया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन