भागा की किशोरी का बिहार के युवक ने किया अपहरण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
एक युवती के पिता ने आरा के एक युवक पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है
विज्ञापन
जोड़ापोखर.
जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भागा की एक किशोरी को बिहार राज्य के जगदीशपुर के रहने वाले सोनू नामक युवक ने अपहरण कर लिया है. घटना के बाद लड़की के पिता ने जोड़ापोखर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. जोड़ापोखर पुलिस शिकायत के आधार पर भागा आरापट्टी से लड़का के रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. अपहरण की घटना के बाद दोनों के परिजनों के बीच विवाद बढ़ गया है. आरोपी युवक का रिश्तेदार भागा में ही रहता है. इसी कारण युवक का भागा आना-जाना लगा रहता था. सोमवार को लड़की के साथ फरार हो गया है. पुलिस दोनों को बरामद करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और परिजनों पर उसे खोज निकालने के लिए दबाव बना रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन