Dhanbad News: 115 स्वास्थ्य केंद्रों में डायग्नोस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर सेवा के लिए 2.18 करोड़ रुपये स्वीकृत
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में संचालित 115 स्वास्थ्य केंद्रों में डायग्नोस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर सेवा शुरू की जायेगी.
विज्ञापन
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने को लेकर स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में संचालित 115 स्वास्थ्य केंद्रों में डायग्नोस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर सेवा शुरू की जायेगी. इसके लिए विभाग ने दो करोड़ 18 लाख 70 हजार रुपये स्वीकृत किये हैं. इस योजना से प्राथमिक स्तर पर जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इस योजना का क्रियान्वयन 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि के माध्यम से किया जायेगा.
तय समय में काम पूरा करने का निर्देश : सरकार के अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज ने सिविल सर्जन को पत्र जारी कर योजना का काम तय समय के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है. पत्र में स्वीकृत राशि का उपयोग पारदर्शिता के साथ करने व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का स्पष्ट निर्देश है.किन केंद्रों में मिलेगी सुविधा
योजना के तहत जिले के 10 अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) और 105 उप स्वास्थ्य केंद्रों में आधुनिक डायग्नोस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जायेगा. इन केंद्रों में ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, यूरिन जांच, प्रेगनेंसी टेस्ट समेत अन्य आवश्यक प्राथमिक जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी.आम लोगों को होंगे कई लाभ
इस पहल से अब मरीजों को सामान्य जांच के लिए जिला अस्पताल या निजी लैब पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. इससे समय और पैसे की बचत के साथ शुरुआती स्तर पर ही बीमारी की पहचान संभव होगी. ऐसे में समय रहते इलाज शुरू किया जा सकेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन