ePaper

Dhanbad News : सदर अस्पताल में झरिया की महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

Updated at : 08 Sep 2024 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : सदर अस्पताल में झरिया की महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

शनिवार को प्रसव पीड़ा तेज होने पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया

विज्ञापन

कोर्ट मोड़ स्थित सदर अस्पताल के गायनी विभाग में शनिवार को झरिया निवासी गुड़िया देवी ने तीन नवजात को जन्म दिया. प्रसव पीड़ा शुरू होने पर शुक्रवार को उसके पति पंकज साव ने उसे सदर अस्पताल के गायनी विभाग में भर्ती कराया था. शनिवार को प्रसव पीड़ा तेज होने पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया. इससे उन्होंने एक के बाद एक तीन शिशुओं को जन्म दिया. इसमें से दो बच्चा व एक बच्ची है. जन्म के बाद शिशुओं को एनआइसीयू में रखने की जरूरत को देख चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को एसएनएमएमसीएच के पीडियाट्रिक विभाग के एनआइसीयू भेज दिया. पीडियाट्रिक विभाग के एचओडी डॉ अविनाश कुमार के अनुसार तीनों नवजात स्वस्थ हैं.

यह भी पढ़ें

एसएनएमएमसीएच में मृत महिला की बच्ची चुराने का प्रयास :

गोविंदपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल महिला मरीज की मौत शनिवार की शाम एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. मृतका का नाम नगमा है. वह चास की रहने वाली है. उसके साथ एक तीन साल की बच्ची भी है. उक्त बच्ची को लेकर एक अन्य महिला अस्पताल से फरार हो रही थी. इस बीच एसएनएमएमसीएच के एंबुलेंस चालक व स्वास्थ्य कर्मियों की नजर पड़ी. उन्हें शक हुआ. उन्होंने महिला को रोक लिया और स्थानीय थाना को मामले की जानकारी दी. वह महिला अपना नाम कभी कुछ, तो कभी कुछ और बता रही है. खबर लिखे जाने तक उक्त महिला को अस्पताल में ही बैठाये रखा गया था. वहीं स्थानीय पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची थी.

शाम सात-आठ बजे की है घटना :

बताया जा रहा है घटना शनिवार की शाम करीब सात-आठ बजे की है. इसमें नगमा गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे एसएनएनएमसीएच में भरती कराया था. घटना कैसे हुई इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola