Dhanbad News : जहाजटांड़ में बंद रोपवे की अवैध कटाई का लोगों ने किया विरोध, पुलिस पर जताया आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : जहाजटांड़ में बंद रोपवे की अवैध कटाई का लोगों ने किया विरोध, पुलिस पर जताया

विज्ञापन

Dhanbad News : भौंरा ओपी क्षेत्र के जहाजटांड़ स्थित दामोदर नदी किनारे बंद पड़े रोपवे के टावर, रस्से, डोली व अन्य ढांचों की अवैध कटाई का मामला फिर सामने आया है. सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया. ग्रामीणों के अनुसार, रोपवे के लोहे की कटाई में लगे दर्जनों लोग मौके से गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर समेत अन्य उपकरण छोड़कर फरार हो गये. दामोदर नदी किनारे रोपवे का लोहा भारी मात्रा में काट कर रखा गया था. उनकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है. ग्रामीणों ने कटे हुए लोहे को बरामद कर प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाया कि विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकाया गया और झूठे मुकदमों में फंसाने की चेतावनी दी गयी. ग्रामीण खेमलाल महतो ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग चार बजे 20 से 25 लोग रोपवे का लोहा काट रहे थे.उसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस, सिंदरी डीएसपी, क्षेत्र के जीएम व सीआइएसएफ को दी गयी. सूचना के बाद भौंरा पुलिस, सीआइएसएफ व प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. जानकारी लेने के बाद सीआइएसएफ ने मौके से 8 ऑक्सीजन सिलेंडर, चार एलपीजी सिलेंडर, गैस कटर समेत भारी मात्रा में कटिंग की गयी लौह सामग्री जब्त कर पूर्वी झरिया क्षेत्र प्रबंधन को सौंप दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola