Dhanbad News : रेल आंदोलनकारियों ने संघर्ष दिवस मनाया

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : रेल आंदोलनकारियों ने संघर्ष दिवस मनाया

विज्ञापन

Dhanbad News : सोमवार को कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में रेल आंदोलनकारियों ने डीसी रेलवे लाइन बंदी की काली रात को याद करते हुए संघर्ष दिवस मनाया. बता दें कि 15 जून 2017 की रात्रि से केंद्र सरकार द्वारा डीसी रेलवे लाइन बंद करने की घोषणा की गयी थी. उसके विरोध में राजधानी एक्सप्रेस रोको, जेल भरो आंदोलन की शुरुआत हुई और रेल दो या जेल दो मंच के बैनर तले लगभग 22 महीने तक लगातार जनआंदोलन चला. अंततः 24 फरवरी 2019 को यह संघर्ष सफल हुआ और डीसी लाइन पुनः चालू की गयी. मौके पर राजेन्द्र प्रसाद राजा, परवेज इकबाल, उमेश ऋषि, पेरू भुईयां, बसंत वासन, देवानंद कुमार, रोहन कुमार, सत्यम महतो, परवेज अंसारी, सुरेश प्रसाद, दीनू जेठुवा, शौकत खान, अजय सिंह, मो. शदाब, जटल रविदास आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola