छुट्टी के दिन भी जारी रहेगी राखी की डाक सेवा, धनबाद में खास इंतजाम
यह फोटो एआई से बनाई गई है
रक्षाबंधन के मौके पर धनबाद के डाकघर रविवार और छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे। राखी की बुकिंग और डिलीवरी के लिए डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है।
रक्षाबंधन के मौके पर गंतव्य तक राखी समय पर पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष तैयारी की है. धनबाद डिवीजन के सभी डाकघर राखी के त्योहार के दौरान खुले रहेंगे. रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी डाकघरों में राखी की बुकिंग और डिलीवरी का काम जारी रहेगा. इससे दूरस्थ गंतव्य तक समय पर राखी पहुंचाने में सुविधा मिलेगी.
आपके शहर में
बढ़ती मांग को देखते हुए पर्याप्त स्टाफ की तैनाती
राखी मेल की बढ़ती मांग को देखते हुए डाक विभाग ने सभी संबंधित डाकघरों में आवश्यक परिचालन व्यवस्था की है. राखी की बुकिंग, छंटाई, प्रेषण और वितरण के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की व्यवस्था की गयी है. विभाग का प्रयास है कि राखी से संबंधित डाक सामग्री के संचालन में किसी तरह की परेशानी या अनावश्यक देरी नहीं हो.
अवकाश के दिन भी जारी रहेंगी डाक सेवाएं
धनबाद डिवीजन के उपभोक्ता रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी अपने नजदीकी डाकघर से राखी की बुकिंग करा सकेंगे. विभाग ने संबंधित कर्मचारियों को राखी मेल की बुकिंग और डिलीवरी को प्राथमिकता के साथ निपटाने का निर्देश दिया है. ग्राहकों को त्वरित और सुविधाजनक सेवा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए