वोटर लिस्ट में नाम नहीं, तो 22-23 अगस्त को जरूर पहुंचें बूथ पर; विशेष शिविर में होगा काम

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

धनबाद में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार के लिए 22 और 23 अगस्त को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पात्र नागरिक फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भर सकते हैं।

विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और दर्ज नाम-पते में जरूरी बदलाव कराने का आज और कल अंतिम मौका है. एसआइआर के तहत धनबाद जिले के सभी बूथों पर शनिवार 22 अगस्त और रविवार 23 अगस्त को दूसरा व अंतिम विशेष शिविर लगाया जा रहा है. दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलने वाले शिविर में पात्र नागरिक फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भर सकेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

18 साल पूरे करने वालों को मतदाता बनने का मौका

शिविर में वैसे भारतीय नागरिक फॉर्म-6 भर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है या जो एक अक्तूबर 2026 तक 18 वर्ष के हो जायेंगे. निर्वाचन आयोग के अनुसार वर्ष में चार अर्हता तिथियां यानी एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर रखी गयी हैं.

इसके आधार पर पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म-6 खास तौर पर नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. वहीं फॉर्म-8 के माध्यम से मतदाता अपने पते में बदलाव या दूसरे बूथ पर स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं. परिवार के सदस्यों का नाम एक साथ नजदीकी बूथ में स्थानांतरित कराने के इच्छुक लोग भी इस शिविर में आवेदन कर सकेंगे.

झारखंड में 43.62 लाख नाम प्रारूप सूची से बाहर

एसआइआर की प्रक्रिया इस बार झारखंड में बड़े पैमाने पर चल रही है. पांच अगस्त को जारी प्रारूप मतदाता सूची में राज्य के करीब 2.21 करोड़ मतदाता दर्ज हुए, जबकि पुनरीक्षण से पहले यह संख्या करीब 2.64 करोड़ थी. यानी करीब 43.62 लाख नाम प्रारूप सूची से बाहर हो गये.

आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रारूप सूची से नाम गायब होना अंतिम रूप से नाम हटना नहीं है और पात्र व्यक्ति दावा कर अपना नाम शामिल करा सकता है. आंकड़ों के मुताबिक 43.62 लाख ऐसे मतदाता थे जिनके गणना प्रपत्र उपलब्ध नहीं हो सके.

इनमें करीब 15.92 लाख स्थायी रूप से स्थानांतरित, 14.50 लाख अनुपस्थित या पता नहीं चलने वाले, 7.64 लाख मृत, 4.39 लाख दोहरे या दूसरे स्थान पर दर्ज मतदाता और 1.16 लाख ऐसे लोग शामिल थे, जिन्होंने गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया था.

धनबाद में 1.16 लाख अप्रतिबंधित मतदाताओं को नोटिस

धनबाद में भी एसआइआर के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया तेज है. गत 20 अगस्त तक जिले में करीब 1.16 लाख अप्रतिबंधित यानी अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस देने की जानकारी सामने आयी है.

इन मतदाताओं के नाम और बूथ से जुड़ी जानकारी का सत्यापन कराया जा रहा है. ऐसे मतदाताओं के लिए भी विशेष शिविर महत्वपूर्ण है. यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है, नाम से जुड़ी जानकारी में गड़बड़ी है या वह अपने वर्तमान निवास के अनुसार मतदान केंद्र बदलना चाहता है, तो शिविर में संबंधित आवेदन देकर प्रक्रिया आगे बढ़ायी जा सकती है.

अंतिम शिविर के बाद भी दावे का प्रावधान

आयोग के कार्यक्रम के अनुसार झारखंड के लिए एसआइआर की प्रारूप मतदाता सूची पांच अगस्त को प्रकाशित हुई है. दावे और आपत्तियां 5 अगस्त से 4 सितंबर तक लिए जाने हैं और अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर को प्रकाशित की जानी है.

इसलिए 22 और 23 अगस्त का शिविर भले ही विशेष शिविरों की अंतिम कड़ी हो, लेकिन पात्र नागरिकों के लिए दावा और आवेदन की प्रक्रिया इसके बाद भी निर्धारित अवधि में उपलब्ध रहेगी. मतदाता अपने बूथ और बीएलओ की जानकारी आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल पर भी देख सकते हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola