ePaper

Dhanbad News: हॉलपैक मशीन की चपेट में आने से रैयत की मौत, आक्रोशित ग्रामीण और आउटसोर्सिंग कंपनी के समर्थक भिड़े

Updated at : 05 Jan 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण

Dhanbad News: धनबबाद के लोदना जीनागोड़ा देवप्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना में एक रैयत की हॉलपैक मशीन की चपेट में आने से मौत हो गयी. इसके बाद कंपनी के समर्थक और ग्रामीण आपस में भिड़ गये.

विज्ञापन

धनबाद : धनबाद के अलकडीहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत लोदना जीनागोड़ा देवप्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना में रविवार की सुबह हॉलपैक की चपेट में आने से सुरुंगा कुम्हार टोला निवासी बलदेव कुंभकार (56) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही सुरुंगा, पहाड़ीगोड़ा से दर्जनों ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और हंगामा करते हुए काम ठप करा दिया.

ग्रामीणों की क्या है मांग

आक्रोशित ग्रामीणों ने कंपनी पांच हॉलपैक, भारी वाहनों व एक ड्रील मशीन का शीशा पत्थर से मारकर तोड़ दिया. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों व आउटसोर्सिंग कंपनी के समर्थकों में भिड़ंत हो गयी. ग्रामीणों ने कंपनी समर्थकों को खदेड़ दिया. आउटसोर्सिंग संचालक को दोषी बताते हुए हत्या का केस दर्ज करने, कंपनी संचालक की गिरफ्तारी, मृतक के आश्रित दोनों पुत्रों को नियोजन देने, 50 लाख मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. ग्रामीण शव के पास डटे रहे.

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ घटनास्थल

घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के अलकडीहा ओपी प्रभारी ए रौशन, लोदना ओपी पुलिस, घुनीडी, तिसरा, बलियापुर थाना पुलिस के अलावा धनबाद मुख्यालय से अतिरिक्त जवान व काफी संख्या में सीआइएसएफ जवान पहुंचे. देखते ही देखते घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. किसी तरह से पुलिस ने लोगों को शांत कराया.

प्रबंधन से दो बार वार्ता विफल

इस दौरान तिसरा थानेदार सुमन कुमार, अलकडीहा ओपी प्रभारी ए रोशन, लोदना एरिया के एजीएम परवेज आलम, पीओ संजीव कश्यप से ग्रामीणों से दो बार वार्ता की, लेकिन ग्रामीणों के अड़े रहने से वार्ता विफल रही. ग्रामीणों ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी व बीसीसीएल प्रबंधन जबरन सुरुंगा 155 मौजा में रैयतों की जमीन पर ओबी डंप कर रहा है. इस पर भाजपा नेत्री तारा देवी ने धनबाद उपायुक्त से दूरभाष पर बात की. तारा देवी ने कहा कि रैयत व ग्रामीणों को हक दिलाने के लिए आंदोलन किया जायेगा. जरूरत पड़ी तो इस मामले को सदन उठवाया जाएगा. ग्रामीणों की मांगें जायजा है.

इन मांगों पर बनी सहमति

घटना के बाद मृतक के परिजन, ग्रामीण दीपू महतो, भोजोहरि महतो, गौतम देव, पांडव रजक, सनातन रविदास आदि घटनास्थल पर धरना पर बैठे रहे. देर शाम एजीएम परवेज आलम, पीओ संजीव कश्यप व ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई. इसमें आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा मृतक आश्रित को 13 लाख रुपये मुआवजा, दाह-संस्कार के लिए एक लाख रुपये देने, मृतक के दो पुत्रों को आउटसोर्सिंग में देने पर सहमति बनी. बीसीसीएल के अधीन मिलने वाली न्यूनतम मजदूरी दी जायेगी. तिसरा थानेदार सुमन कुमार अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में एग्रीमेंट कराया गया. इसके बाद अलकडीहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सरकार की ओर से दुर्घटना राशि परिजन को दी जायेगी.

मृतक के परिजनों का बुरा हाल

घटना के बाद बलदेव कुंभकार के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बलदेव के चार भाई थे, जिसमें एक भाई की पहले मौत हो चुकी है. वह अपने दो भाई गोवर्धन और महादेव कुंभकार सहित पत्नी चंचला देवी, दो पुत्र बाबूलाल कुंभकार, कंचन कुंभकार, दो पुत्रियों के साथ रहता था. भाजपा नेत्री तारा देवी व टाइगर फोर्स धरमजीत सिंह ने पहुंचने को सांत्वना दी.

Also Read: Dhanbad News: किस कोर्ट में हो सकती है वसीयत पर सुनवाई, पढ़ें विशेषज्ञों की क्या है राय

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola