धनबाद निगम में ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स जमा करने पर 15 व केश में 12.5 प्रतिशत की छूट

Updated at : 25 Apr 2024 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद निगम में ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स जमा करने पर 15 व केश में 12.5 प्रतिशत की छूट

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को होल्डिंग टैक्स जमा करने पर छूट दी जा रही है.

विज्ञापन

धनबाद.

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को होल्डिंग टैक्स जमा करने पर छूट दी जा रही है. ऑनलाइन व ऑफलाइन टैक्स जमा करने पर अलग-अलग छूट की दर तय की गयी है. 30 जून से पहले ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स जमा करने पर 15 प्रतिशत तथा ऑफलाइन जमा करने पर 12.5 प्रतिशत की छूट दी जायेगी. इसके साथ ही जन सुविधा केंद्र कार्यालय से टैक्स जमा करने पर पूरे वर्ष टैक्स में 2.5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. उपभोक्ता ऑनलाइन टैक्स जमा करने के लिए सूडा डाॅट झारखंड डाॅट जीओवी डाॅट इन और ऑफलाइन टैक्स नगर निगम कार्यालय में आकर जमा कर सकते हैं. ऑनलाइन के लिए वेबसाइट पर जाकर अपना यूएलबी यानी नगर निकाय का चयन करना होगा. इसके बाद वार्ड नंबर व होल्डिंग नंबर डालते ही भुगतान का विकल्प आ जायेगा. इसमें क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड से पेमेंट कर सकेंगे. 30 जून के बाद एक प्रतिशत की दर से जुर्माना लगाने की तैयारी चल रही है.

खाली जमीन व आवासीय परिसर पर छूट

आवासीय परिसर एवं खाली जमीन पर डोर टू डोर पांच प्रतिशत, जन सुविधा केंद्र कार्यालय यानी ऑफलाइन 7.5 प्रतिशत और ऑनलाइन 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी. आवासीय परिसर एवं खाली जमीन (महिला, सीनियर सिटीजन, आर्म्ड फोर्सेस, दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर) का डोर टू डोर दस प्रतिशत, जन सुविधा केंद्र कार्यालय यानी ऑफलाइन 12.5 प्रतिशत और ऑनलाइन 15 प्रतिशत छूट मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola