धनबाद लोकसभा के सिंदरी में 3400 मतदाताओं ने किया वोट बहिष्कार, बूथ पर पसरा सन्नाटा

निरसा के मतदान केंद्र पर पसरा सन्नाटा. फोटो : अजय उपाध्याय
धनबाद लोकसभा के निरसा में 3400 मतदाताओं ने वोट बहिष्कार कर दिया है. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उन्हें मतदान के लिए मनाने सिंदरी बस्ती पहुंचे हैं.
Table of Contents
Vote Bycott in Jharkhand|सिंदरी (धनबाद), अजय उपाध्याय : धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सिंदरी में बूथ संख्या 398, 399 और 400 के करीब 3,400 मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार कर दिया. सुबह से पीठासीन पदाधिकारी और अन्य मतदानकर्मी बूथ में मतदाताओं के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई मतदाता मतदान करने के लिए नहीं पहुंचा. मतदान केंद्र से थोड़ी दूरी पर ग्रामीण खड़े रहे, लेकिन मतदान नहीं किया.
धनबाद के निरसा में वोट बहिष्कार की सूचना से प्रशासन में हड़कंप
वोट बहिष्कार की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. बीडीओ और डीएसपी सिंदरी बस्ती में पहुंचे. लोगों को समझाने और वोट करने के लिए मनाने की कोशिश चल रही है. सिंदरी के एसडीपीओ भूपेंद्र राउत और बलियापुर के बीडीओ राजेश कुमार ग्रामीणों के साथ वार्ता कर रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि बातचीत से इसका हल निकल सकता है. इससे पहले 398 नंबर बूथ पर नागेश्वर प्रसाद सिंह नामक व्यक्ति ने चोरी-छिपे जाकर मतदान किया. उधर, ग्रामीण वोट करने की बजाय इलाके में पौधरोपण कर रहे हैं. इसकी वजह भी बता रहे हैं.
अपनी ही बस्ती में रिफ्यूजी की तरह रह रहे, किसी ने हमारी नहीं सुनी
पानी, बिजली और विस्थापन के मुद्दे पर धनबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिंदरी बस्ती के लोगों ने वोट का बहिष्कार किया है. एक युवा ने कहा कि मतदान करने का कोई औचित्य नहीं रह गया है. सरकार से कोई उम्मीद नहीं है. रिफ्यूजी की तरह हम यहां रह रहे हैं. हमारे पास कोई प्रमाण पत्र तक नहीं है. हमने सरकार से गुहार लगाई, लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी. इसलिए हमने वोट बहिष्कार किया है. हम पौधरोपण कर रहे हैं, क्योंकि यह ऑक्सीजन देगा. हमें जीवन देगा. सरकार हमें कुछ नहीं देगी.
75 साल से प्रबंधन और सरकार ने हमारी नहीं सुनी
एक अन्य वोटर ने कहा कि सिंदरी फर्टिलाइजर के प्रबंधन और सरकार ने 75 साल से हमें बेवकूफ बनाकर रखा है. हमारी जमीन पर सिंदरी फर्टिलाइजर की स्थापना हुई थी. आज हम पानी के लिए तरस रहे हैं. पीएम आवास हमें नहीं मिल रही. हमें कोई सरकारी सुविधा नहीं मिल रही. हमारे पुरखों ने कौड़ी के भाव जमीन दे दी थी.
हमारा विस्थापन हुआ, लेकिन सरकार ने पुनर्वास नहीं किया
कहा कि हमारा विस्थापन तो हुआ, लेकिन पुनर्वास नहीं हुआ. किसी सरकार ने हमारी नहीं सुनी. सिंदरी खाद कारखाने की वजह से पूरी दुनिया में सिंदरी का नाम है, लेकिन सिंदरी बस्ती की किसी ने सुध नहीं ली. सभी ने इसकी अनदेखी की. इसलिए हमने तय किया है कि हम मतदान नहीं करेंगे.
चिरकुंडा के 2 मतदान केंद्रों पर देर से शुरू हुआ मतदान
उधर, निरसा विधानसभा के चिरकुंडा एसएचएमएस कॉलेज स्थित मतदान केंद्र संख्या 361 व 362 में काफी देर तक मतदान शुरू नहीं हो पाया था. सूचना मिलने पर मास्टर ट्रेनर प्रखंड कार्यालय से पहुंचे और करीब 40 मिनट के बाद मतदान केंद्र संख्या 361 पर वोटिंग शुरू हो पाई. 362 नंबर बूथ पर करीब 50 मिनट के बाद मतदान शुरू हुआ.
बोकारो में इस बूथ पर 45 मिनट देर से शुरू हुआ मतदान
उधर, धनबाद लोकसभा के करमाटांड़ में बूथ संख्या 244 पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में तकनीकी खराबी की वजह से 10 मिनट तक लोग मतदान नहीं कर पाए. धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के बोकारो विधानसभा क्षेत्र के बोकारो सेक्टर 3 स्थित बोकारो इस्पात विद्यालय के बूथ संख्या 289 पर लगभग 45 मिनट देर से मतदान शुरू हुआ.
वीवीपैट मशीन खराब, मतदान बाधित, कई वोटर बिना वोट दिये लौटे
बताया जा रहा है की वीवीपैट मशीन काम नहीं करने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी. मशीन खराब होने से कई मतदाताओं को वापस भी लौट जाना पड़ा. दूसरी ओर, आदर्श उच्च विद्यालय सोनाटांड़ में बूथ संख्या 130 पर भी मतदान 20 मिनट विलंब से शुरू हुआ.
धनबाद में कंट्रोल रूम से मतदान केंद्रों पर रखी जा रही पैनी नजर
धनबाद में कंट्रोल रूम से सभी मतदान केंद्रों पर पैनी नजर रखी जा रही है. कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त अधिकारियों ने बताया कि सभी बूथों पर वोटिंग शुरू हो गई है. कहीं भी कोई समस्या नहीं है.
धनबाद के गुर्जर क्षत्रिय समाज भवन में बूथ पर मतदाताओं में रोष
धनबाद में बैंक मोड़ स्थित गुर्जर क्षत्रिय समाज भवन में बने मतदान केंद्र में ईवीएम खराब होने की वजह से 8 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो पाया था. इसकी वजह से बूथ नंबर 198 में मतदान करने के लिए पहुंचे लोगों में काफी रोष देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




