Dhanbad News: अवैध पार्किंग के खिलाफ चला अभियान, 217 वाहनों का चालान, छह ऑटो-टोटो जब्त

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर हुई जांच, शहर को जाम से निजात दिलाने की कयावद.

विज्ञापन

धनबाद, जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु व सुरक्षित बनाये रखने के उद्देश्य से गुरुवार को अवैध पार्किंग व यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों व प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में व्यापक जांच की गयी. 217 वाहनों का चालान किया गया. इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छह ऑटो एवं टोटो वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया. अभियान के तहत सिटी सेंटर, बिग बाजार, जेपी चौक, मेमको मोड़, प्रभातम मॉल व अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सड़क किनारे, नो पार्किंग जोन एवं डेंजर जोन में खड़े वाहनों की जांच की गयी. जांच के दौरान पाया गया कि बड़ी संख्या में वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए अपने वाहन गलत स्थानों पर खड़े कर रहे थे, जिससे आम लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही थी तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी. पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वाहनों का चालान काटा. अभियान एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर चलाया गया. ट्रैफिक डीएसपी श्री साव ने बताया कि कई वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग नहीं कर रहे थे, जिस कारण सड़क पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. अभियान में ट्रैफिक थाना प्रभारी जय प्रकाश, सार्जेंट राकेश दुबे सहित यातायात पुलिस के कई अधिकारी एवं जवान शामिल रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola