Dhanbad News : स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों पर सहियाओं ने लगाया आरोप, हंगामा
Dhanbad News : स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों पर सहियाओं ने लगाया आरोप, हंगामा
Dhanbad News :सहियाओं ने सोमवार को मदनाडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कर्मी अनूप कुमार तथा प्रवीण सिंह पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. तीन-चार घंटे तक हंगामा चला. चिकित्सक डॉ अमृत त्रिगुणाइत द्वारा समझाने के बाद मामला शांत हुआ. सहिया एकता कुमारी ने बताया कि यहां के सीएचओ प्रवीण सिंह व सपोर्टिंग स्टाफ अनुज कुमार द्वारा तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है. सभी सहियाओं ने एक स्वर में कहा कि अस्पताल खोलने की जिम्मेदारी अनूप कुमार पर है, लेकिन, वह समय पर कभी नहीं आते हैं. स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक व स्टाफ नहीं रहने से इलाज कराने के लिए आये रोगी लौट कर चले जाते हैं. इधर, अनुज कुमार व प्रवीण सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि सहियाओं द्वारा लगाया जा रहा आरोप गलत और बेबुनियाद है. डा त्रिगुणाई ने कहा कि समय पर उप स्वास्थ्य केन्द्र खुलता है. दोनों पक्षों से शिकायत मांगी जायेगी. मौके पर नीतू चौधरी, विमला तिवारी, रंजू देवी, दीप्ति देवी, जुलेखा खातून, लीलावती देवी आदि थीं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए