Dhanbad News: कबाड़ी गोदाम में लगी आग, युवाओं की तत्परता से टली तबाही
Author Om prakash rawani
Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: गोमो में शाम चार बजे हुई घटना, मची अफरातफरी
विज्ञापन
Dhanbad News: गोमो में शाम चार बजे हुई घटना, मची अफरातफरी
Dhanbad News: गोमो के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के चमड़ा गोदाम स्थित कबाड़ी गोदाम में रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक आग लग गई. ग्रामीणों की तत्परता से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया. जिससे मुहल्ले में भीषण तबाही मचने से बच गयी. ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की शाम साढ़े चार बजे अचानक आग लगने की शोर होने लगी. उस वक्त मुहल्ले में कोई नहीं था. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टी, डेगची तथा घर से पाइप निकाल कर आग पर पानी फेंकने लगे. गोदाम में प्लास्टिक तथा रबर का सामान ज्यादा था जिससे बाल्टी, डेगची से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था. युवाओं ने घटनास्थल के बगल में सब्जी उगाने वाले किसान का पम्पिंग मशीन चालू करवा कर करीब छह बजे आग पर काबू पाया. जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह, थाना के सब इंस्पेक्टर देवचंद हांसदा तथा मुहल्ले के गणमान्य लोगों ने आग बुझाने में अहम भूमिका निभाने वाले देवांगन राज, सोनू पासवान, आलोक पासवान, अरशद, शहबाज, साजिद, दानिश, सैफ, राजू, आदिल, बबलू आदि का हौसला अफजाई किया.…मच जाती भारी तबाही
कबाड़ी गोदाम में वाहनों का टायर काफी संख्या में एक किनारे पड़ा था. ग्रामीणों ने सबसे पहले आग फैलने से रोका. अगर आग टायर तक पहुंचती तो मुचलके में भीषण तबाही मचने से इनकार नहीं किया जा सकता था.घटना से एक लाख का नुकसान : संचालक
गोदाम संचालक आजाद अंसारी ने कहा – कबाड़ी गोदाम में आग कैसे लगी. इसकी कोई जानकारी नहीं है. इस घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है. स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. जिससे काफी सामान जलने से बच गया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन