धनबाद के आपूर्ति विभाग का कंप्यूटर ऑपरेटर घूस लेते धराया, राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए ले रहा था पैसा

Published by : Sameer Oraon Updated At : 03 Oct 2022 12:39 PM

विज्ञापन

धनबाद के अपूर्ति विभाग का कंप्यूटर धनंजय मंडल को एसीबी ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी के अनुसार, धनंजय ने राशन काऱ्ड में नाम जोड़ने का एवज में 4 हजार रुपये मांग रहे.

विज्ञापन

धनबाद: तोपचांची प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर धनंजय मंडल उर्फ संजय कुमार रविवार को घूस लेते एसीबी धनबाद के हत्थे चढ़ गया. गोमो स्थित ओवरब्रिज पर रिश्वत लेते उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. गोमो के खेसमी निवासी धनंजय मंडल तोपचांची थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर निवासी मो मुस्तहाब अमीन से राशन कार्ड में परिवार के अन्य सदस्यों का नाम जोड़ने के बदले चार हजार रुपये घूस ले रहा था.

एसीबी के अनुसार, धनंजय ने राशन कार्ड में परिवार के अन्य सदस्यों का नाम जोड़ने के लिए मुस्तहाब से 2800 रुपये मांगे थे. साथ ही, उसने मुस्तहाब को ऑफर किया था कि गांव के अन्य छह लोगों के राशन कार्ड में उनके परिवार के सदस्यों का नाम जोड़वाने पर उसे कुल चार हजार रुपये देने होंगे. मुस्तहाब ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी.

ब्यूरो ने रविवार को कंप्यूटर ऑपरेटर को पकड़ने की योजना बनायी. धनंजय को कॉल किया गया, तो वह खेसमी में था. मुस्तहाब वहां पहुंचा तो उसे गोमो ब्रिज पर बुलाया गया. वहां उसने 4000 रुपये दिये, तभी एसीबी ने धनंजय को पकड़ लिया.

इस दौरान उसने एसीबी की टीम से हाथ छुड़ाकर भागने का प्रयास किया 
2020 में किया था ऑनलाइन आवेदन :

मो मुस्तहाब अमीन ने राशन पीएच कार्ड में पारिवारिक सदस्य का नाम जोड़ने के लिए वर्ष 2020 में ऑनलाइन आवेदन किया था. अभी तक कार्ड में नाम नहीं जुड़ा है. जब उसने ऑनलाइन जांच की तो पाया कि आवेदन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तोपचांची के पास लंबित है. मुस्तहाब श्रीरामपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार की सदस्य का देवर है. उसने वार्ड के छह राशन कार्डधारियों के परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने के लिए भी आवेदन किया था.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola