Dhanbad News : मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या का आरोपी ससुराल से गिरफ्तार
Dhanbad News : मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या का आरोपी ससुराल से गिरफ्तार
Dhanbad News :रामकनाली पंचायत के एक गांव में पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में एसएसपी द्वारा गठित एसआइटी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. निरसा एसडीपीओ लिलेश्वर महतो के नेतृत्व में टीम ने आरोपी मनोज मरांडी को कालूबथान के भुरसा गांव स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ श्री महतो ने बताया कि मृतक बच्ची की मां के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. परिजनों को न्याय मिलेगा. उसकी मां ने कहा है कि बच्ची कमरे में खेल रही थी. बाकी लोग बाहर में थे. बच्ची के चिल्लाने पर घर के अंदर गयी तो मेरी बच्ची बदहाल अवस्था में पड़ी हुई थी. हल्ला करने पर आसपास के लोग जुटने लगे. वहीं लोगों को जुटता देख आरोपी वहां से भाग गया. आनन-फानन में बच्ची को एसएनएमएमसीएच धनबाद इलाज के लिए ले जाये गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. छापेमारी टीम में निरसा प्रभारी अजीत कुमार भारती, चिरकुंडा प्रभारी आशुतोष कुमार, गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी शेखर कुमार व कालूबथान ओपी प्रभारी नितेश मिश्रा शामिल थे.
विधायक ने की निंदा, दिया सरकारी सहायता का आश्वासन
इधर, विधायक अरूप चटर्जी, झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, कांग्रेस के डॉ संतोष कुमार राय, बबलू दास, मुखिया मुन्ना मरांडी ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की. विधायक श्री चटर्जी ने कहा कि यह जघन्य अपराध है. फास्ट ट्रैक कोर्ट से फांसी की सजा मिलनी चाहिए. डालसा की ओर से पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी जाये. इसके लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे. लखी सोरेन ने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय है. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि इस निंदनीय घटना को समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. प्रशासन आरोपी को कठोर से कठोर सजा दे.आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए