पानी के लिए लोगों ने खाली बाल्टी-बर्तन ले किया प्रदर्शन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
नियमित जलापूर्ति नहीं हुई तो धनबाद-गोविंदपुर मार्ग जाम करने की दी चेतावनी
विज्ञापन
धनबाद.
विगत एक माह से तेलीपाड़ा, पाल नगर, शिमलडीह, जेसी मल्लिक रोड स्थित आरएन महतो लेन (खोखन तालाब ) इलाके में सैकड़ों परिवार जल संकट से परेशान हैं. इसे लेकर कई बार लोगों ने नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की, इसके बाद भी समस्या दूर नहीं हुई. इससे क्षुब्ध हो मंगलवार की सुबह झामुमो नेता देबु महतो के नेतृत्व में मुहल्ले के लोगों ने खाली बाल्टी और बर्तन लेकर विरोध जताया. देबू महतो ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी निगम की ओर से कोई पहल नहीं किये जाने से निराश हो मुहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन किया. जल्द नियमित रूप से जलापूर्ति नहीं हुई तो बाध्य होकर धनबाद-गोविंदपुर मुख्य पथ को जाम किया जायेगा. लोगों ने बताया कि पानी की समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो सड़क पर बैठकर विरोध किया जायेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन