निरसा में कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
निरसा थाना क्षेत्र के देवियाना गेट पर रविवार की रात कार की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार राजेश भुइयां (22) की मौत हो गयी.
विज्ञापन
निरसा.
निरसा थाना क्षेत्र के देवियाना गेट पर रविवार की रात कार की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार राजेश भुइयां (22) की मौत हो गयी. घटना के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक शादीशुदा था, उसका एक बच्चा है. पिता राजो भुइयां इसीएल में कार्यरत हैं. बताया जाता है कि राजेश अपने मित्र की स्कूटी से देवियाना गेट से अपने घर की ओर आ रहा था. नेशनल हाइवे पार करने के दौरान गोविंदपुर की ओर से आ रही कार (जेएच10बीवाई0191) से टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार एनएच के दूसरे लेन पर चली गयी. राजेश बुरी तरह जख्मी हो गया. लोगों ने उसे उठाकर सड़क किनारे किया और पुलिस को सूचना दी. निरसा पुलिस ने उसे निरसा सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन