Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में डीसी के बॉडीगार्ड – चिकित्सक में कहासुनी, हंगामा
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन
एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी में बुधवार को उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गयी, जब उपायुक्त के बॉडीगार्ड अमरदीप और फिजिशियन ऑन ड्यूटी सुबाेध दत्ता के बीच इलाज को लेकर तीखी कहा-सुनी हो गयी.
विज्ञापन
एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी में बुधवार को उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गयी, जब उपायुक्त के बॉडीगार्ड अमरदीप और फिजिशियन ऑन ड्यूटी सुबाेध दत्ता के बीच इलाज को लेकर तीखी कहा-सुनी हो गयी. मामला उक्त बॉडीगार्ड की भतीजी के इलाज से जुड़ा है. अचानक तबीयत बिगड़ने पर उक्त बॉडीगार्ड अपनी भतीजी, सरायढेला के लाेहारकुल्ही निवासी मुस्कान कुमारी (21 वर्ष), पिता संजय कुमार चाैरसिया को लेकर एसएनएमएमसीएच की इमरजेंसी पहुंचे थे. बताया गया कि एक श्राद्धक्रम के दौरान भोजन करने के बाद युवती की तबीयत खराब हो गयी थी. उसके शरीर में ऐठन की शिकायत के बाद परिजन घबराये हुए थे और तत्काल इलाज की मांग कर रहे थे.
इलाज शुरू करने को लेकर हुआ विवाद
इमरजेंसी पहुंचने के बाद बॉडीगार्ड ने फिजिशियन ऑन ड्यूटी से जल्द इलाज शुरू करने का आग्रह किया. इसी दौरान बातचीत के क्रम में दोनों के बीच कहा-सुनी हो गयी. आरोप है कि चिकित्सक द्वारा बॉडीगार्ड से दुर्व्यवहार किया गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. इससे वहां अफरा-तफरी मच गयी.प्रबंधन के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया. इसके बाद मरीज का इलाज शुरू किया गया. अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि इमरजेंसी में सभी मरीजों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन