दामागोड़िया कोलियरी के बोरिरा पैच-ए से जल्द शुरू होगा उत्पादन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता की आउटसोर्सिंग कंपनी मेसर्स आरए माइनिंग को मिला 305.63 करोड़ का टेंडर
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद.
कल्याणेश्वर ओसीपी अंतर्गत दामागोड़िया कोलियरी के बोरिरा पैच-ए से जल्द कोयले का उत्पादन शुरू होगा. इसके लिए बीसीसीएल ने कोलकाता की आउटसोर्सिंग कंपनी मेसर्स आरए माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड को करीब 305.63 करोड़ रुपये का टेंडर अवार्ड किया है. इस आलोक में जारी अधिसूचना के मुताबिक अगले 1278 दिनों (करीब साढ़े दिन साल) में आउटसोर्सिंग कंपनी मेसर्स आरए माइनिंग को बोरिरा पैच-ए के सलानपुर-सी, सलानपुर-डी सीम से 35.46 लाख टन कोयला व 0.81 लाख टन झामा कोयला उत्पादन करना है. इसके लिए उक्त परियोजना से करीब 149.55 लाख क्यूबिक मीटर ओवर बर्डेन (ओबी, इनसीटू) की निकासी व ट्रांसपोर्टिंग करनी होगी. इस आलोक में बीसीसीएल को सीएमसी विभाग की ओर से एलओए जारी कर दिया गया है. इसके मुताबिक एक सप्ताह के अंदर उक्त आउटसोर्सिंग कंपनी को 4.36 करोड़ का बैंक गारंटी जमा करने का निर्देश दिया गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन