Dhanbad News:डालसा ने चार अनाथ बच्चों को दिया नया जीवन

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News:माता-पिता की मौत के बाद भटक रहे थे राजगंज के चुंगी गांव के चार बच्चे. कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में नामांकन की चल रही प्रक्रिया.

विज्ञापन

Dhanbad News:के निर्देश पर गठित लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रेन टीम ने राजगंज थाना क्षेत्र से चार बच्चों का रेस्क्यू कर उन्हें नया जीवन दिया है. जिला बाल संरक्षण इकाई के सहयोग से शनिवार को चुंगी, राजगंज के चार अनाथ बच्चों का राज्य सरकार की स्पॉनरशिप योजना का लाभ दिलाते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. अवर न्यायाधीश राकेश रोशन ने बताया कि टीम को सुबह सूचना मिली कि राजगंज के चुंगी गांव में चार बच्चे ऐसे हैं, जिनकी मां की मृत्यु पांच माह पूर्व कैंसर से हो गयी थी. इससे आहत होकर उन बच्चों के पिता ने भी मौत को गले लगा ली थी. पति-पत्नी की मौत के बाद उनके बच्चे गांव में भटक रहे थे.

डालसा के सचिव ने गठित की टीम

इसकी जानकारी मिलते ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी ने डालसा के सचिव को टीम गठित करने का निर्देश दिया. सचिव ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश पीयूष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की. इसमें सीडीपीओ साधना कुमारी, एलएडीसीएस डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक राजेश सिंह, पीएलवी दीपक कुमार, दिनेश कुमार, काजल कुमारी, रिचा प्रसाद ने राजगंज जाकर चारों बच्चों का रेस्क्यू किया. बच्चों को बाल संरक्षण इकाई द्वारा स्कूल बैग, किट, डालसा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी ने ठंड से बचाव के लिए कंबल व भोजन की व्यवस्था करायी. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर चारों बच्चों को जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. सीडीपीओ साधना कुमारी ने बताया कि जल्द चारों बच्चों का नामांकन कस्तूरबा विद्यालय में करा दिया जायेगा. तत्काल बच्चों को उनकी बुआ को सुपुर्द किया गया है ताकि बच्चों की देखभाल हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola