dhanbadnews: साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाये 14700 रुपये
Updated at : 06 Dec 2024 12:43 AM (IST)
विज्ञापन

साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नये नये हथकंडे अपनाते रहते हैं. गुरुवार को सिटी सेंटर स्थित एक एटीएम में ऐसा ही मामला देखने को मिला. यहां साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के खाते से अवैध तरीके से रुपये निकाल लिये.
विज्ञापन
धनबाद.
साइबर अपराधी अब किसी भी तरह से आपको अपना शिकार बना सकते हैं. इसके लिए ये नये नये हथकंडे अपनाते रहते हैं. गुरुवार को ऐसा ही मामला सिटी सेंटर के पास एक एटीएम के पास देखने को मिला. यहां बैंक मोड़ विकास नगर निवासी युवक पिंटू कुमार के जमा खाते से 14700 रुपये की निकासी अवैध तरीके से हो गयी. घटना के बाद पिंटू कुमार अब बैंक और साइबर थाना का चक्कर लगा रहा है.क्या है मामला :
पिंटू ने बताया कि वह सिटी सेंटर के पास एक बैंक के एटीएम से राशि निकालने गया था. उसने अपना एटीएम लगाकर आठ हजार रुपये की निकासी की, राशि तो निकल गयी, लेकिन एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया. उसके पीछे तीन-चार युवक थे. तब तक एक युवक आया और उसे जल्दी निकलने को कहा, जब उसने बताया कि उसका एटीएम फंसा हुआ है. उसके बाद एटीएम मशीन रूम में दिये गये एक नंबर पर पिंटू ने कॉल किया तो उधर से फोन उठा कर बताया गया कि उसके खाते में 10 हजार से कम राशि है इसलिए एटीएम कार्ड फंस गया है. खाता में राशि डालने पर एटीएम निकल जायेगा. उसके बाद उसने फोन कर अपने किसी परिचित से खाते में 10 हजार रुपये डलवाये. खाता में रुपये आने के कुछ मिनट के अंदर ही उसके खाते से दो बार में 6500 और 8200 रुपये की निकासी हो गयी. तब उसे पता चला कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है. उसने बैंक जाकर इसकी शिकायत की तो पता चला कि उसका एटीएम कार्ड जिस मशीन में फंसा था उसके बगल वाले एटीएम से ही अवैध निकासी की गयी है. बैंक में इसे साइबर फ्रॉड बताते हुए उन्हें साइबर थाना जाने को कहा गया. जब वह साइबर थाना गया तो बताया गया कि आपकी राशि दो लाख रुपये से कम है. इसलिए इसकी शिकायत ऑन लाइन करें और स्थानीय थाना में आवेदन दें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




