धनबाद साइबर पुलिस का जोगीतोपा में छापा, पांच मोबाइल जब्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
निरसा के जोगीतोपा में साइबर पुलिस ने छापेमारी कर पांच मोबाइल जब्त किया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, बेनागड़िया (निरसा).
धनबाद साइबर पुलिस ने शुक्रवार को निरसा थाना क्षेत्र के जोगीतोपा गांव में छापेमारी कर पांच मोबाइल जब्त किया है. पुलिस को देखते ही भाग साइबर अपराधी फरार हो गये. बताया जाता है कि निरसा के जोगीतोपा व बेनागड़िया इन दिनों साइबर अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है. जामताड़ा जिला से साइबर अपराधी आकर जोगीतोपा व बेनागड़िया से साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं. एटीएम कार्ड बंद होने, अबुआ आवास, पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर कर रहे ठगी : बताया जाता है कि साइबर अपराधी एटीएम कार्ड बंद होने, अबुआ आवास व पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर लोगों से साइबर ठगी कर रहे हैं. साइबर ठगी के बाद उड़ायी राशि से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं. महंगे मोबाइल, सोने से सिक्के, एसी, कूलर आदि ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं. इसमें डिलीवरी ब्वॉय के साथ सेटिंग रहता है. मोबाइल में डिलिवरी वाले को कुछ नकद देकर अपना सामान लेते हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन