सुदिव्य सोनू के आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता और समर्थक, शोकाकुल परिवार से मिले

Updated:
विज्ञापन

शोकाकुल परिजन का ढाढस बंधाते मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से पूरा राज्य गमगीन है. उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है, जिसमें नेता, जनप्रतिनिधि और आम जनता शामिल हैं. सभी दिवंगत मंत्री को याद कर रहे हैं और उनके परिवार को सांत्वना दे रहे हैं.

विज्ञापन

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर के बाद उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया. सुबह से ही बड़ी संख्या में नेता, जनप्रतिनिधि, समर्थक और शुभचिंतक उनके आवास पहुंचते रहे. लोगों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक जताने वालों में धनबाद के सांसद ढुलू महतो, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व विधायक विनोद सिंह तथा पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो की पत्नी और डुमरी से झामुमो की पूर्व प्रत्याशी बेबी देवी समेत कई राजनीतिक हस्तियां शामिल रहीं. सभी ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

समर्थकों और आम लोगों की भी जुटी भीड़

आवास परिसर में सुबह से ही समर्थकों और आम लोगों की भीड़ जुटती रही. महिलाएं, बुजुर्ग और युवा भी बड़ी संख्या में पहुंचे. समर्थक दिवंगत नेता के साथ बिताये समय और उनसे जुड़े अनुभवों को याद करते हुए भावुक नजर आये.

जनहित को प्राथमिकता देने की कही बात

श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने राजनीतिक जीवन में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी और क्षेत्र के विकास के लिए काम किया. उनके निधन को झारखंड की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताते हुए लोगों ने शोक व्यक्त किया.

आवास पर लगातार पहुंच रहे लोग

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर के बाद से ही उनके आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक भी परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola