Dhanbad News : भागाबांध में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, बरारी कोक दुर्गा मंदिर के पास शनिवार देर रात की घटना

Updated:
विज्ञापन

नया धौड़ा कुस्तौर के विकास सिंह एक गोली जांघ व दूसरी हथेली में लगी, घटनास्थल से दो खोखा, एक स्कूटी व एक बाइक बरामद

विज्ञापन

भागाबांध ओपी अंतर्गत बरारी कोक दुर्गा मंदिर के पास शनिवार की रात करीब 12 बजे अपराधियों ने विकास कुमार सिंह (30) को दो गोली मार दी. एक गोली जांघ और दूसरी दायीं हथेली में लगी. उसका इलाज धनबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. विकास केंदुआडीह थाना क्षेत्र के नया धौड़ा कुस्तौर का रहनेवाला है. घटना के बाद गोली चलाने वाले अपराधी फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही भागाबांध ओपी प्रभारी धर्मराज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की. घटनास्थल से दो खोखा, एक स्कूटी व एक बाइक बरामद किये गये हैं. बताया जाता है कि घायल विकास के दोस्त शुभम यादव ने उसे असर्फी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया.

मारपीट की सूचना पर पहुंचा था दुर्गा मंदिर के पास :

इलाजरत विकास सिंह ने पुलिस को बताया कि वह केंदुआडीह पुराना थाना के समीप अपने साथी मंगल सिंह का जन्मदिन मना कर दोस्त शुभम यादव की बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान न्यू सेंटर कुस्तौर के सोनू पासवान ने फोन कर बताया कि बरारी कोक दुर्गा मंदिर के पास नया धौड़ा कुस्तौर निवासी सौरभ सिंह, सूरज सिंह, सोनू कुर्मी, सोनू सिंह, बबलू यादव उसके साथ मारपीट कर रहे हैं. जब वह शुभम के साथ वहां पहुंचा, तो सभी लोग गाली-गलौज करते हुए उस पर टूट पड़े. इसी बीच सौरभ सिंह ने अपनी कमर से देसी पिस्तौल निकाल कर जान मारने की नीयत से गोली चला दी. उसके शोर मचाने पर सभी भाग खड़े हुए. शुभम बाइक से लेकर उसे केंदुआ आया. पुलिस ने विकास के बयान पर पांचों युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. चर्चा है कि पुराने मामले को लेकर गोलीकांड को अंजाम दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola