अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को घायल कर बाइक, मोबाइल व रुपये लूटे
तोपचांची में युवक को घायल कर लूटा
शनिवार की दोपहर रामाकुंडा हॉल्ट के पास हुई, तीन अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम तोपचांची. तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत रामाकुंडा आइबीएच हॉल्ट के समीप शनिवार की दोपहर में तीन अपराधियों ने गुनघसा निवासी भागीरथ मंडल को जख्मी कर बाइक, मोबाइल व रुपये लूट लिये. अपराधियों ने शराब की बोतल से मार कर उन्हें घायल कर दिया. भुक्तभोगी ने बताया कि वह दोपहर में रामाकुंडा से अपने घर गुनघसा जा रहा था. इसी क्रम में रामाकुंडा हॉल्ट के पास पानी मांगने के बहाने तीन लोगों ने उसकी बाइक रोकवायी. बाइक रोकने के बाद अपराधियों ने मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया. इसके बाद उसकी स्पेलेंडर प्रो बाइक (जेएच10 एएल 4536), मोबाइल व नकद 2850 रुपये लूट कर तीनों फरार हो गया. घायल श्री मंडल को तोपचांची के साहोबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया. इस संबंध में तोपचांची थानेदार संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. जांच पड़ताल की जा रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए