Dhanbad News:अपराधियों ने ट्रांसफॉर्मर किया क्षतिग्रस्त, विद्युतापूर्ति ठप

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: इसीएल मुगमा क्षेत्र की बैजना कोलियरी के 25 नंबर पावर स्टेशन में शनिवार की रात अपराधियों ने धावा बोलकर ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है.

विज्ञापन

Dhanbad News: इसीएल मुगमा क्षेत्र की बैजना कोलियरी के 25 नंबर पावर स्टेशन में शनिवार की रात अपराधियों ने धावा बोलकर ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है. Dhanbad News: इसीएल मुगमा क्षेत्र की बैजना कोलियरी के 25 नंबर पावर स्टेशन में शनिवार की रात अपराधियों ने धावा बोलकर ट्रांसफॉर्मर का क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके इलाके के इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. घटना के दौरान पेट्रोलिंग टीम के पहुंचने से अपराधी भाग गये. घटना से इसीएल प्रबंधन को करीब डेढ़ लाख का नुकसान पहुंचा है. क्वाइल निकाल रहे थे अपराधी : अपराधियों ने सब स्टेशन में 250 केवी के ट्रांसफॉर्मर को क्षतिग्रस्त कर उसका क्वायल निकाल रहे थे. इससे पहले अपराधियों ने ट्रांसफॉर्मर का ऑयल बहा दिया. प्रबंधन को काफी नुकसान पहुंचा है. अपराधी बांस-बल्ली व रस्सी लेकर आये थे. घटना के समय पेट्रोलिंग टीम के पहुंचने से अपराधी भाग गये. इधर, ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त करने से खदान से पानी निकासी व पावर सप्लाई ठप हो गया है. ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत में दो दिन लग सकता है. घटना की सूचना कोलियरी के अभिकर्ता को दे दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola