Dhanbad Snake Bite: बरामदे में खेल रहे चचेरे भाई-बहन को सांप ने डसा, दोनों मासूम अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

फर्श पर सोये बच्चे को सांप ने काटा (एआई जनरेटेड इमेज)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद के टासरा बस्ती में घर के बरामदे में खेल रहे दो मासूम चचेरे भाई-बहन को सांप ने डस लिया. बच्चों की सांप से खेलने की कोशिश जानलेवा साबित हुई. अस्पताल में इलाज जारी है.

विज्ञापन

धनबाद सिंदरी के टासरा बस्ती में शनिवार को घर के बरामदे में खेल रहे दो मासूमों को सांप ने डस लिया. दोनों बच्चे रिश्ते में चचेरे भाई-बहन हैं. परिजनों ने सांप को मारकर डिब्बे में बंद किया व दोनों बच्चों के साथ उसे लेकर एसएनएमएमसीएच पहुंचे. दोनों बच्चों को अस्पताल के पेडियाट्रिक विभाग में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है. जानकारी के अनुसार रोहित सिंह का 10 माह का पुत्र पीयूष कुमार व उनके भाई संदीप सिंह की 14 माह की बेटी रिषू कुमारी खेल रहे थे.

विज्ञापन

सांप को देखकर खेलने लगे दोनों बच्चे

परिजनों के अनुसार दोनों बच्चों की नजर सांप पर पड़ी. कम उम्र होने के कारण बच्चे सांप को देखकर डरने के बजाय उसके साथ खेलने लगे. इसी दौरान सांप ने दोनों बच्चों को डस लिया. कुछ देर बाद परिजनों की नजर सांप पर पड़ी. बच्चों के पास सांप को देखकर घर में अफरा-तफरी मच गयी. परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गये.

डंडे से सांप को मारने के बाद डिब्बे में किया बंद

परिजनों ने डंडे की मदद से सांप को मार दिया. इसके बाद उन्होंने सांप को एक डिब्बे में बंद किया, ताकि अस्पताल में चिकित्सकों को सांप की पहचान कराने में मदद मिल सके. इसके बाद दोनों बच्चों को लेकर परिजन तत्काल एसएनएमएमसीएच पहुंचे. दोनों बच्चों की चिकित्सकों ने जांच की और सर्पदंश के बाद आवश्यक उपचार शुरू किया गया. बच्चों की उम्र कम होने के कारण उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola