पीएमसीएच में तीन दिनों में शुरू होगी कोरोना की जांच, धनबाद के दो डॉक्टरों को मिली ट्रेनिंग
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Mar 2020 6:22 AM
पीएमसीएच में कोरोना वायरस की जांच तीन दिनों के अंदर शुरू हो सकती है. इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है. उपायुक्त अमित कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पीएमसीएच में कोरोना वायरस के टेस्ट की व्यवस्था चल रही है. यहां के दो डॉक्टर और दो लैब तकनीशियन एमजीएम से ट्रेनिंग लेकर लौट रहे हैं. जांच मशीन भी ले कर आने वाले हैं.
धनबाद : पीएमसीएच में कोरोना वायरस की जांच तीन दिनों के अंदर शुरू हो सकती है. इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है. उपायुक्त अमित कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पीएमसीएच में कोरोना वायरस के टेस्ट की व्यवस्था चल रही है. यहां के दो डॉक्टर और दो लैब तकनीशियन एमजीएम से ट्रेनिंग लेकर लौट रहे हैं. जांच मशीन भी ले कर आने वाले हैं. उनकी ट्रेनिंग शुक्रवार को पूरी हो चुकी है. पीएमसीएच पहुंचने के बाद मशीन को इंस्टॉल कर दिया जायेगा. आइसी एमआर से स्वीकृति मिलने के बाद पीएमसीएच में कोरोना वायरस की जांच शुरू हो जायेगी. उम्मीद है कि सोमवार तक यह शुरू हो जाए.
कोयलांचलवासियों को मिलेगी राहत : जिले में कोरोना वायरस से जुड़ी जांच की अभी तक यहां कोई व्यवस्था नहीं है. ऐसे में जांच के लिए सैंपल रांची भेजा जा रहा है. इसमें समय लग रहा है. मशीन आने के बाद यह जांच धनबाद में होगी. यहां के लोगों में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद उनके सैंपल की पीएमसीएच के लैब में ही जांच की जायेगी. इससे उपचार में सहायता होगी.
पीएमसीएच के भरोसे ही मरीज : धनबाद जिला में कोरोना के डर से निजी नर्सिंग होम व अस्पताल में डॉक्टर सर्दी, बुखार के मरीजों के उपचार से बच रहे हैं. इस तरह के मरीजों को सीधे पीएमसीएच भेज दिया जा रहा है. नतीजा पीएमसीएच व सदर अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है. सरकारी डॉक्टरों पर लोड बहुत बढ़ गया है.
नूतनडीह के संदिग्ध में नहीं मिला लक्षण : सरायढेला थाना अंतर्गत नूतनडीह मोहल्ले के एक संदिग्ध में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले. गुरुवार की रात सरायढेला पुलिस उसे पकड़कर जांच करवाने ले गयी थी. जांच के बाद केस को निगेटिव बताया गया.
एसएसएलएनटी अस्पताल और रेड क्रॉस सोसाइटी में बनेंगे क्वारंटाइन वार्ड – धनबाद : शहर के जोड़ाफाटक रोड स्थित एसएसएलएनटी अस्पताल और रेड क्रॉस सोसायटी के भवन में क्वारंटाइन वार्ड तैयार किया जायेगा. इन दोनों में 20-20 बेड होंगे. उपायुक्त अमित कुमार, सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास समेत अन्य अधिकारियों ने इन भवनों का शुक्रवार को निरीक्षण किया. उपायुक्त ने कहा कि किसी भी स्तर पर चूक नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
कार्यालय से गायब थे कर्मचारी : उपायुक्त ने पहले सीएस ऑफिस का निरीक्षण किया. यहां कई कर्मचारी नहीं मिले, जिस पर उन्होंने आपत्ति व्यक्ति की. कहा कार्यालय समय में सभी लोग मौजूद रहे. उन्होंने सीएस डॉ गोपाल दास से कोरोना वायरस से जुड़े जरूरी संसाधनों की जानकारी ली.
एसएसएलएनटी अस्पताल पहुंचे : सालों पहले बंद हो चुके लक्ष्मी नारायण अस्पताल में फिलहाल सिर्फ ओपीडी चलती है. अस्पताल खाली ही रहता है. उपायुक्त ने वार्ड का जायजा लेने के बाद 20 बेड लगा कर क्वारंटाइन वार्ड बनाने को कहा. इसके बाद रेड क्रॉस सोसायटी पहुंचे और वहां का भी जायजा लिया. बताया गया कि यहां भी 20 बेड का वार्ड तैयार हो सकता है. इसके अलावा सदर अस्पताल का भी जायजा लिया गया. उपायुक्त ने वार्ड तैयार करने के लिए जो भी जरूरी सामान की जरूरत है, उसे पूरा करने को कहा, ताकि जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










