Dhanbad News:सदर अस्पताल में पीआइसीयू का निर्माण शुरू
Author Om prakash rawani
Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: अत्याधुनिक मशीनें, वेंटिलेटर व मॉनिटरिंग सिस्टम लगेंगे
विज्ञापन
Dhanbad News: अत्याधुनिक मशीनें, वेंटिलेटर व मॉनिटरिंग सिस्टम लगेंगे
Dhanbad News: सदर अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मार्च में उद्घाटन की तैयारी चल रही है. दूसरी ओर स्वास्थ्य मुख्यालय से पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआइसीयू) निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद सदर अस्पताल परिसर में इसका निर्माण शुरू कर दिया गया है. पीआइसीयू तैयार होने के बाद गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी. अभी तक ऐसे मामलों में बच्चों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजना पड़ता था. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पीआइसीयू में अत्याधुनिक मशीनें, वेंटिलेटर और मॉनिटरिंग सिस्टम लगाये जायेंगे. साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था करने की योजना है.मरीजों को मिलेगा लाभ
एमएनसीयू और पीआइसीयू शुरू होने से जिले के हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा. विशेषकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी. इससे शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी मदद मिलेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन