Dhanbad News रेलवे यूनियन चुनाव को ले मेंस कांग्रेस का जनसंपर्क
Dhanbad News:रेलवे यूनियन चुनाव को लेकर रविवार को पूर्व मध्य रेलवे मेंस कांग्रेस (इसीआरएमसी) शाखा गोमो ने विभिन्न कार्यालयों में जनसंपर्क अभियान चलाया.
Dhanbad News:रेलवे यूनियन की मान्यता के लिए होने वाले चुनाव को लेकर रविवार को पूर्व मध्य रेलवे मेंस कांग्रेस (इसीआरएमसी) शाखा गोमो ने विभिन्न कार्यालयों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान रेल कर्मियों से ईसीआरएमसी के पक्ष में मतदान की अपील की गयी. शाखा सचिव पीपी कर्ण के नेतृत्व में टीटी लॉबी, रेलवे अस्पताल, पावर हाउस, पीडब्ल्यूआइ कार्यालय, मुख्य क्रू कंट्रोलर कार्यालय और गोमो लोको शेड में जनसंपर्क चलाया गया. केंद्रीय संयुक्त महासचिव बीएम पाण्डेय ने यह चुनाव केवल पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली नहीं बल्कि कर्मचारियों को बेहतर जीवन-स्तर, स्वच्छ पेयजल, उत्तम आवास, और सुरक्षित, स्वास्थ्य सुविधा तथा कार्यस्थल का अधिकार दिलाना है. पीपी कर्ण ने कहा कि मतदाता अपने वोट की शक्ति को पहचाने. अभियान में पी पंडित, गुप्तेश्वर, पंकज कुमार, एसके मिश्रा, संजय यादव, संजय दास, अजय साह, पुष्प राज, अजय, मेहंदी हसन, महेंद्र प्रसाद, सुमित कुमार, अनिल चौधरी आदि थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए