Dhanbad News: सामुदायिक विकास के कार्य सराहनीय : एसएसपी
Updated at : 20 Jan 2025 12:42 AM (IST)
विज्ञापन

आइआइटी आइएसएम में छात्रों की संस्था कर्तव्य का वार्षिकोत्सव ‘प्रकाश - 25’ धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि एसएसपी एचपी जनार्दनन ने अपने छात्र जीवन को याद किया.
विज्ञापन
धनबाद.
आइआइटी आइएसएम में छात्रों की संस्था कर्तव्य ने रविवार को अपना 26वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर संस्थान के पेनमैन सभागार में कर्तव्य का वार्षिकोत्सव ”प्रकाश – 25” का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि धनबाद के एसएसपी हृदीप पी. जनार्दनन ने कर्तव्य की सराहना करते हुए इसे समाज की सबसे बड़ी सेवा बताया. उन्होंने अपने एनआइटी त्रिची के छात्र जीवन को याद करते हुए आइआइटी आइएसएम के छात्रों द्वारा किए जा रहे सामुदायिक विकास कार्यों की प्रशंसा की. इसे राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया. आइआइटी (आइएसएम) के उप निदेशक प्रो. धीरेज कुमार ने कर्तव्य की व्यापक गतिविधियों और इसके माध्यम से वंचित बच्चों को दी जा रही शिक्षा और समग्र विकास के प्रयासों की प्रशंसा की. वहीं, सेंटर फॉर सोसाइटी मिशन (सीएसएम) के प्रमुख प्रो. संजीव आनंद साहू ने कर्तव्य व सीएसएम के तहत चलाए जा रहे सामुदायिक विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी. उन्होंने ‘युवा संगम’ कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड से आये 31 सदस्यीय युवा दल का स्वागत भी किया. सीसीएसओ, सेल के महाप्रबंधक वाइके पासवान ने छात्र प्रेरित सामाजिक पहल और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के बीच तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया. कार्यक्रम के दौरान कर्तव्य द्वारा प्रशिक्षित बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में रंगमंच, समूह और एकल नृत्य, कविता पाठ के साथ कराटे व योग का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण रहे. पोस्टर मेकिंग, विज्ञान प्रदर्शनी और ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिता में बच्चों की अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




