कतरास : बिलबेरा में घर में तबीयत बिगड़ने से कोलकर्मी की मौत, नियोजन पर बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन

कतरास एरिय मे कर्मी की मौत

विज्ञापन

कतरास. सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बिलबेरा बस्ती निवासी बीसीसीएलकर्मी मनोज कुमार शर्मा (40) की बुधवार की सुबह घर में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. परिजन तत्काल उन्हें निचितपुर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद यूनियन नेताओं ने रामकनाली कोलियरी के प्रबंधक से मृतक के आश्रित को अविलंब नियोजन देने की मांग की. प्रबंधक ने वार्ता के लिए यूनियन नेताओं को रामकनाली कोलियरी कार्यालय बुलाया. वार्ता में सहमति बनी कि मृत कर्मी मनोज कुमार शर्मा के एक आश्रित को दावा प्रस्तुत करने पर नियोजन दिया जायेगा. प्रबंधन ने तीन से छह माह के अंदर नियोजन देने का भरोसा दिया. अन्य पावना राशि का जल्द भुगतान किया जायेगा. वार्ता के बाद परिजनों ने दामोदर नदी घाट पर दिवंगत कर्मी का अंतिम संस्कार किया. वार्ता में परियोजना पदाधिकारी राम अनुज प्रसाद, एपीएम नागदेव यादव, प्रबंधक संजय चौधरी, यूनियन नेता कंचन महतो, राजेंद्र प्रसाद राजा, सनोज कुमार, विनोद शर्मा, निरंजन कुमार शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, रितिक शर्मा, उपेंद्र राय, छेदी शर्मा, बबलू शर्मा, बसंत शर्मा आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola