कोल अधिकारी को पिस्टल सटा रुपये लूटे, हत्या की धमकी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पीबी एरिया अंतर्गत गोपालीचक कोलियरी के फायर प्रोजेक्ट में कार्यरत उप प्रबंधक ( इंचार्ज ) उमेश मरांडी को पिस्तौल सटाकर हत्या की धमकी देते हुए अपराधियों ने 23 सौ रुपये लूट लिये.
विज्ञापन
पुटकी.
पीबी एरिया अंतर्गत गोपालीचक कोलियरी के फायर प्रोजेक्ट में कार्यरत उप प्रबंधक ( इंचार्ज ) उमेश मरांडी को पिस्तौल सटाकर हत्या की धमकी देते हुए अपराधियों ने 23 सौ रुपये लूट लिये. घटना शुक्रवार दोपहर की है. इस संबंध में भुक्तभोगी श्री मरांडी ने पुटकी थाना में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. इसमें कहा है कि वह अपनी स्कूटी से फायर प्रोजेक्ट (आउटसोर्सिंग स्थल) से गोपालीचक हिंदी भवन कार्यालय जा रहे थे. तभी धनबाद- बोकारो मेन रोड से पहले एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक आये और स्कूटी रोक दी. एक युवक ने पिस्तौल तान कर गाली-गलौज करते हुए उनकी जेब से पर्स निकाल लिया और उसमें रखे 23 सौ रुपये निकाल लिये. फिर पर्स व चाबी सड़क पर फेंक कर हत्या की धमकी देते हुए चले गये. इधर इस घटना से बीसीसीएल पीबी एरिया के अधिकारियों में भय का माहौल है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन